पटना के राजवंशी नगर स्थित लोकनायक जयप्रकाश नारायण (एलएनजेपी) अस्पताल परिसर में ₹215 करोड़ की लागत से निर्मित 400 बेड वाले अत्याधुनिक ऑर्थोपेडिक एवं न्यूरो सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के नये भवन का लोकार्पण माननीय मुख्यमंत्री बिहार श्री सम्राट चौधरी जी के द्वारा किया गया।
अत्याधुनिक ऑपरेशन थिएटर, आईसीयू, रेडियोलॉजी विभाग, स्पोर्ट्स इंजरी सेंटर, फिजियोथेरेपी, ट्रॉमा एवं 24×7 आपातकालीन सेवाओं से सुसज्जित यह अस्पताल बिहार की स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा और नई गति प्रदान करेगा। इससे गंभीर एवं जटिल बीमारियों के उपचार हेतु मरीजों को राज्य के भीतर ही विश्वस्तरीय चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
#HealthyBihar #समृद्ध_बिहार
#विकसित_भारत
#Healthcare
#katihar
1 views | Katihar, Bihar | Jul 25, 2026