भरथना: बकेवर इलाके में पांच बीघा 35 टन कुम्हड़े फल काटकर खेत में बिछाए, जानें क्या थी वजह और किस गाँव की है यह घटना
बकेवर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मेघुपुर के मजरा नगला हीरे में किसान की पांच बीघा कुम्हड़े की फसल रातोंरात काटकर खेत में बिछा दी गई। खेत में लगे लाखों फल 10 से 25 किलो तक के बड़े-बड़े कुम्हड़ों को धारदार हथियार से काटकर टुकङो मे बिछा दिया। किसान अजीत सिंह उर्फ बॉबी ने रंजिश के चलते फसल नष्ट किए जाने की आशंका जताई है।