हरदोई: नवनिर्वाचित कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने पत्रकारों से कहा- कार्यकर्ताओं के सम्मान से समझौता बर्दाश्त नहीं
Hardoi, Hardoi | Mar 25, 2025 कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ने यूपी की भाजपा सरकार के आठ साल पर कहा कि न विकास हुआ और न ही सुरक्षा की कसौटी पर सरकार खरी उतरी है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी ने जो विश्वास उनपर जताया है उस पर खरा उतरने का वे पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार से समाज के सभी वर्ग त्रस्त हो गए हैं और पार्टी सत्ता का जश्न मना रही है।