कौंच: धनौरा गांव में विवाहिता ने अपने पति पर मारपीट, नशाखोरी और ₹2 लाख की मांग का लगाया आरोप, पुलिस से की शिकायत
Konch, Jalaun | May 3, 2026 कोंच कोतवाली क्षेत्र के ग्राम धनौरा निवासी एक विवाहिता ने पति पर मारपीट, नशाखोरी, जुआ खेलने और दहेज में दो लाख रुपये मांगने का आरोप लगाया है, पीड़िता रोशनी ने रविवार सुबह 11:30 बजे पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है, महिला का कहना है कि 30 अप्रैल को पति ने मारपीट कर उसे दो बच्चों सहित मायके भेज दिया और रुपये लाने पर ही साथ रखने की बात कही।