हज़ारीबाग: SBMCH में लापरवाही का आरोप, प्रसूता की मौत से हंगामा, नवजात हुआ अनाथ
हजारीबाग के शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में प्रसूता शोभा कुमारी की मौत के बाद परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाया है। परिजनों के अनुसार, डिलीवरी के बाद ब्लड चढ़ाने के दौरान महिला की तबीयत बिगड़ गई, लेकिन समय पर डॉक्टर और नर्स नहीं पहुंचे। इलाज में देरी के कारण महिला की मौत हो गई। घटना के बाद परिजन ट्रॉमा सेंटर के बाहर धरने पर बैठ गए और कार्रवाई की