Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
हादसा
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Nitishkumar
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Mp
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
Actor
Haryana
Uttarpradesh
bharat1987
पूर्णिया पूर्व: अरे ओ बिहार के लोग गुनी सब
Purnia East, Purnia
| Aug 23, 2025
#others
#hatke
MORE NEWS
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Purnia, Bihar | Jun 4, 2026
समाहरणालय पूर्णिया, जिला जनसम्पर्क कार्यालय, प्रेस विज्ञप्ति:-716, दिनांक:-04 जून 2026, जिला कल्याण पदाधिकारी पूर्णिया द्वारा गुरुवार को बुढ़िया बनमनखी स्थित डॉ भीमराव अम्बेडकर आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में दिनांक 05.06.2026 से होने वाली ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान शिक्षकों का रोस्टर अनुसार प्रतिनियुक्ति के संबंध में प्रधानाध्यापक के साथ विचार-विमर्श किया गया। साथ ही भवन निर्माण निगम द्वारा चल रहे कार्य काअनुश्रवण एवं निरीक्षण तथा जीविका द्वारा मेस का संचालन, विद्यालय में साफ सफाई इत्यादि की जांच की गई। Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Purnia, Bihar | Jun 4, 2026
समाहरणालय, पूर्णिया, जन-संपर्क कार्यालय, प्रेस विज्ञप्ति:-715, दिनांक: 04 जून 2026, =================== श्री अंजनि कुमार प्रभारी जिला पदाधिकारी सह उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में ईवी चार्जिंग स्टेशन की स्थापना को लेकर संबंधित पेट्रोल पम्प औनर, होटल, ढाबा,मॉल के संचालकों के साथ समीक्षा बैठक का आयोजन महानंदा सभागार पूर्णिया में आहूत की गई। समीक्षा के क्रम में जिलाधिकारी द्वारा उक्त सभी संचालकों को अवगत कराया गया कि राज्य सरकार इलेक्ट्रॉनिक वाहनों को बढ़ावा देने तथा प्रदूषण में कमी लाने और हरित परिवहन प्रणाली विकसित करने के लिए कृत संकल्पित है राज्य में इलेक्ट्रॉनिक वाहनों की संख्या में वृद्धि हो रही है। किंतु तुलनात्मक रूप से सार्वजनिक चार्जिंग और अवसंरचना का विकास अपेक्षित स्तर पर आवश्यक है। जिससे आम नागरिकों एवं व्यवसायिक उपभोक्ताओं को ईवी के उपयोग में व्यवहारी कठिनाई का अनुभव उत्पन्न नहीं हो। इसलिए उक्त प्रतिष्ठानों के सभी संचालकों को निर्देशित किया गया कि पेट्रोल पंप, राष्ट्रीय एवं राज्य मार्गों पर स्थित होटल एवं ढाबे शॉपिंग मॉल, मल्टीलेवल पार्किंग, परिवहन केंद्र तथा विभिन्न व्यावसायिक परिसरों में ईवी चार्जिंग स्टेशन की अधिष्ठापित करना सुनिश्चित करें। इससे न केवल आमजन को सुविधा प्राप्त होगी बल्कि निजी निवेश को भी प्रोत्साहन मिलेगा। बैठक में अपर समाहर्ता विभागीय जाँच एवं विधि व्यवस्था, जिला परिवहन पदाधिकारी तथा संबंधित अधिकारी मौजूद थे। Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Purnia, Bihar | Jun 4, 2026
समाहरणालय पूर्णिया, जिला जनसंपर्क कार्यालय, प्रेस विज्ञप्ति:-714 दिनांक 04 जून 2026, ================== श्री अंजनि कुमार प्रभारी जिला पदाधिकारी सह उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में दिनांक 07 जून 2026 रविवार को आयोजित होने वालें दो वर्षीय बी०एड (B.ed) एवं शिक्षा शास्त्री -2026की राज्यस्तरीय संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026 (CET-B.ed.-2026) के दृष्टिगत गुरुवार को प्रति नियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी तथा सभी केंद्राधीक्षक एवं वरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक का आयोजन महानंदा सभागार पूर्णिया में आहूत की गई। परीक्षा का आयोजन 11:00 बजे पूर्वाह्न से 1:00 बजे अपराह्न तक निर्धारित है। जिलाधिकारी महोदय द्वारा समीक्षा के दौरान परीक्षा का आयोजन शैक्षणिक वातावरण तथा स्वच्छ एवं सदाचार मुक्त संपन्न कराने को लेकर कई आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। जिला मुख्यालय में अवस्थित कुल 09 शिक्षण संस्थानों में परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षा में कुल-4578 परीक्षार्थियों द्वारा भाग लिया जाएगा। संबंधित दंडाधिकारी एवं केंद्रा- धीक्षक को निर्देशित किया गया कि परीक्षा केंद्र में प्रवेश के पूर्व सभी परीक्षार्थियों का गहन जांच के बाद ही प्रवेश की अनुमति देंगे। कोई भी परीक्षार्थी परीक्षा हॉल में अनाधिकृत कागजात, कैलकुलेटर, स्लाइड रूल, ग्राफ पेपर, चार्ट और किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण यथा मोबाइल फोन,पेजर, एटीएम कार्ड,घड़ी आदि लेकर कर प्रवेश नहीं करेंगे। बिहार परीक्षा संचालन अधिनियम 1981 लागू है। परीक्षा के दौरान कदाचार करते पकड़े जाने पर संबंधित अभ्यर्थियों को 6 महीने का करावास या ₹2000 दंड के रूप में निर्धारित है या दोनों दंड दिया जा सकता है। प्रभारी जिलाधिकारी महोदय द्वारा सभी केंद्राधीक्षक को निर्देशित किया गया कि अपने-अपने परीक्षा केंद्रों पर आवश्यकता अनुसार वीडियो ग्राफी और सभी अभ्यर्थियों का परीक्षा केंद्रों पर बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज कराना सुनिश्चित करेंगे। सभी परीक्षा केंद्रों पर बायोमेट्रिक मशीन लगाने वाले एजेंसी के प्रतिनिधि को निर्देशित किया गया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर बायोमेट्रिक मशीन ससमय गुणवत्तापूर्ण लगाना सुनिश्चित करेंगे। परीक्षा को सफल एवं कदाचार मुक्त संपन्न कराने को लेकर पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी, पुलिस बल एवं वरीय पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति किया गया है। प्रतिनियुक्त सभी पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि परीक्षा का संचालन निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया के अनुरूप शत-प्रतिश संपन्न कराना सुनिश्चित करेंगे। सभी परीक्षा केंद्रों पर अनुमंडल पदाधिकारी सदर पूर्णिया द्वारा निर्धारित परीक्षा अवधि के दौरान 500 गज के परिधि में बीएन. एस. एस. की धारा 163 के अंतर्गत निषेधाज्ञा लागू किया गया है । परीक्षा के दौरान कदाचार करने वाले अभ्यार्थियों एवं संबंधित के विरुद्ध बिहार परीक्षा संचालन अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही साथ वीक्षकों को भी परीक्षा केंद्र में मोबाइल ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। जिला नियंत्रण कक्ष:- समाहरणालय परिसर स्थित जिला नियंत्रण कक्ष पूर्व से संचालित है। परीक्षा अवधि में भी जिला नियंत्रण कक्ष कार्यरत रहेगा। जिसका दूरभाष संख्या:- 06454-243000/242310/241555 है। जिला नियंत्रण कक्ष के प्रभार में शीलिमा कुमारी वरीय उपसमाहर्ता जिनका मोबाइल नंबर:-7481052969 है। जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देशित किया गया है कि वे अपने स्तर से दो वरीय लिपिक प्रतिनियुक्ति करना सुनिश्चित करेंगे. जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि जिला नियंत्रण कक्ष से यह सुनिश्चित करेंगे कि सभी दंडाधिकारी, पुलिस बल एवं संबंधित अधिकारी ससमय अपने -अपने परीक्षा केंद्र पर ससमय पहुंच गए हैं। किसी भी अप्रिय सूचना जिला नियंत्रण कक्ष को देंगे।जिस पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी। उक्त परीक्षा के सम्पूर्ण विधि व्यवस्था के प्रभार में श्री रवि राकेश अपर समाहर्ता, मोबाइल नंबर:-(9473191359)और श्री आलोक रंजन,अपर पुलिस अधीक्षक पूर्णिया मोबाइल नंबर:-(8544428350 )को दायित्व सौंपा गया है। जिलाधिकारी महोदय द्वारा सभी जोनल एवं सुपर जोनरल दंडाधिकारियों को भ्रमण शील रहकर कदाचार मुक्त परीक्षा संपन्न करने का निर्देश दिया गया। छात्र एवं छात्राओं के लिए अलग-अलग परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षा केंद्रों की सूची क्रमशः- 01:-बीबीएम उच्च विद्यालय, शिवपुरी भट्ठा पूर्णिया,(छात्र) हेतु। 02:-पूर्णिया महिला महाविद्यालय, पूर्णिया (छात्रा) हेतु। 03:-बिजेंद्र पब्लिक स्कूल, मरंगा, पूर्णिया( छात्र) हेतु। 04:-ब्राईट कैरियर स्कूल, कैरियर कॉलोनी शक्तिनगर, पूर्णिया (छात्र) हेतु। 05:-जिला स्कूल पूर्णिया (छात्रा) हेतु। 06:-राजकीय कन्या उच्च विद्यालय, पूर्णिया(छात्रा) हेतु। 07:-एस0एन0एस0वाई0डिग्री कॉलेज, रामबाग, पूर्णिया (छात्रा) हेतु। 08:-मिल्लिया पॉलिटेक्निक, रामबाग पूर्णिया, (छात्रा) हेतु। 09:-ब्रज मोहन ठाकुर लॉ कॉलेज, पूर्णिया (छात्रा) हेतु। इस प्रकार छात्राओं के लिए छः परीक्षा केंद्र एवं छात्रों के लिए तीन परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इस प्रकार उक्त परीक्षा में छात्राओं की कुल संख्या 2988 और छात्रों की कुल संख्या 1590 है। बैठक में अपर समाहर्ता विधि व्यवस्था श्री राजकुमार गुप्ता,अपर समाहर्ता सह जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री रविशंकर उरांव, अपर समाहर्ता जांच, अनुमंडल पदाधिकारी सदर पूर्णिया श्री श्वेतम दीक्षित एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, वरीय कोषागार पदाधिकारी,,जिला जनसंपर्क पदाधिकारी तथा संबंधित अधिकारिगण मौजूद थे और प्रखंड एवं अनुमंडल स्तरीय पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े हुए थे। Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Purnia, Bihar | Jun 4, 2026
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Purnia, Bihar | Jun 4, 2026