रायबरेली: देवगांव प्रधान पर मुकदमा वापस लेने का गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा बनाया जा रहा दबाव, प्रधान ने एसपी से की शिकायत
देवगांव प्रधान के द्वारा गांव के ही एक व्यक्ति पर मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया गया था। जिसे वापस लेने के लिए उक्त व्यक्ति के द्वारा मारपीट की धमकी देते हुए वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है। जिसकी शिकायत थाना खीरों में की गई । परंतु पुलिस के द्वारा कार्यवाही नहीं किए जाने पर, पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर एसपी अभिषेक अग्रवाल से शिकायत की गई है।