रायबरेली: पट्टी रहस कैथवल निवासी आशा बहु ने गांव के ही एक व्यक्ति पर रंगदारी मांगने व पैसे छीनने का लगाया आरोप, एसपी से की शिकायत
ऊंचाहार थानाक्षेत्र के,पट्टी रहस कैथवल गांव की रहने वाली आशा बहू मालती देवी ने,गांव के ही रहने वाले,सधन तिवारी पर,सोमवार को एसपी ऑफिस पहुंचकर,रंगदारी मांगने व पैसा छीनने का आरोप लगाते हुए शिकायती पत्र दिया है।और मुकदमा दर्ज कर कारवाई किए जाने की मांग की है।आरोप है कि दबंग व्यक्ति ने,आशा बहु से 20 हजार रुपये की मांग की है।न देने पर जान से मारने की धमकी दी है।