रायबरेली: कमलापुर के पीड़ित ने गांव के लोगों के द्वारा लेखपाल व पुलिस की मदद से, घर से बेघर किए जाने की डीएम से की शिकायत
सोमवार को जिला अधिकारी कार्यालय में वृद्ध पति और पत्नी ने घर से बेघर किए जाने की शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित ने बताया कि मैं जिस मकान में बीते 50 वर्षों से निवास कर रहा हूं। उस मकान को हटाने के लिए गांव के ही एक व्यक्ति के द्वारा लेखपाल व पुलिस की मदद से, मुझे हटाने का प्रयास किया जा रहा है। पीड़ित ने जिलाधिकारी हर्षिता माथुर से अपनी फरियाद की है।