पीलीभीत: भगवंतापुर कुलुआगाढ़ा गांव के पास खेत में मिले गोवंश पशु के अवशेष के मामले में दर्ज हुआ मुकदमा
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव भगवंतापुर कुलुआगाढ़ा निवासी बलबीर सिंह के खेत में तस्करों ने गोवंशीय पशु का वध कर दिया था। इसके बाद सिर और खाल मौके पर ही फेंक दी गई थी। ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी थी। इस पर क्राइम इंस्पेक्टर गजेंद्र पाल सिंह पुलिस के साथ पहुंचे थे। मौके पर पशु की खाल और सिर सहित अन्य अवशेष मिले थे। मामले में मुकदमा दर्ज।