धमदाहा: दो चचेरी बहनों ने सीबीएसई में शानदार सफलता हासिल की, लहराया परचम
धमदाहा :- भवानीपुर नगर पंचायत की दो चचेरी बहनों ने सीबीएसई परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर न सिर्फ अपने परिवार, बल्कि पूरे प्रखंड का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है। भवानीपुर बाजार निवासी मिथलेश जायसवाल एवं नूतन जायसवाल की पुत्री मान्या जायसवाल ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शानदार सफलता हासिल की है।