पूर्णिया जेल से फरार हुआ बांग्लादेशी कैदी - पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, SSP का आदेश, अलर्ट मोड पर पुलिस..
बिहार के पूर्णिया जिले से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।
जानकारी के मुताबिक, पूर्णिया सेंट्रल जेल के विशेष सुरक्षित क्षेत्र से मन्ना नाम का एक बांग्लादेशी नागरिक पुलिस और जेल प्रशासन को चकमा देकर फरार हो गया।
बताया जा रहा है कि मन्ना, बांग्लादेश के नारायणपुर जिले के अजीजनगर, थाना रूपगंज का रहने वाला है। उसे सुपौल के वीरपुर थाना क्षेत्र में विदेशी अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया था।
कोर्ट से सजा पूरी होने के बाद उसे बांग्लादेश वापस भेजने की प्रक्रिया चल रही थी। लेकिन सभी कागजी प्रक्रिया पूरी नहीं होने के कारण उसे बिहार कारा विभाग के निर्देश पर 31 मार्च 2026 को पूर्णिया सेंट्रल जेल के विशेष सुरक्षित क्षेत्र में रखा गया था।
सबसे हैरान करने वाली बात ये है कि इतनी कड़ी सुरक्षा के बावजूद 29 �