खुजनेर: राजगढ़: जिला पंचायत अध्यक्ष और सीईओ साइकिल से कार्यालय पहुंचे
राजगढ़ जिला पंचायत कार्यालय में सोमवार को शाम 4 बजे करीब राजगढ़ जिला पंचायत अध्यक्ष चंदर सिंह सोंधिया और राजगढ़ जिला पंचायत सीईओ इच्छीत गढ़पाले कलेक्ट्रेट कार्यालय से राजगढ़ जिला पंचायत तक साइकिल से पहुंचे। इस दौरान उन्होंने स्वस्थ रहने के लिए साइकिल के महत्व के बारे में भी बताया।