बडोनी: ग्राम चिरुला में पुलिस ने ग्रामीणों को नशा मुक्ति के लिए किया जागरूक, दिलाई शपथ
Badoni, Datia | Jul 18, 2025 ग्राम चिरुला में झुग्गी झोपड़ियों में चिरुला पुलिस के द्वारा ग्रामीणों को नशा मुक्ति को लेकर शुक्रवार दोपहर 03 बजे जागरूक किया गया। वहीं उन्होंने इस दौरान ग्रामीणजनों को नशा न करने के शपथ दिलाई। चिरुला पुलिस ने बताया कि म.प्र. पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार 15 से 30 जुलाई तक चलाए जा रहे “नशे से दूरी, है जरूरी” अभियान को लेकर शपथ दिलाई गई।