बिंदकी: बिंदकी कस्बे के मोहल्ला हजरतपुर ठठराही में पैसे के लेनदेन के पुराने विवाद के चलते दो पक्षों में मारपीट, तीन लोग घायल
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी कस्बे के मोहल्ला हजरतपुर ठठराही में पैसे के लेनदेन के पुराने विवाद के चलते दो पक्षों में मारपीट हो गई। कुल तीन लोग घायल हो गए। जिन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया। पुलिस अस्पताल पहुंची पूछताछ किया। गुरुवार की सुबह 6:00 बजे पुलिस ने बताया कि पैसे के लेनदेन के पुराने विवाद के चलते दो पक्षों में मारपीट हुई जांच की जा रही है।