सैदपुर: NHM कर्मियों ने आंदोलन का दूसरा चरण शुरू किया, चौथे दिन कार्य बहिष्कार कर सैदपुर सीएचसी परिसर में दिया धरना
बीते दो माह से वेतन न मिलने से नाराज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैदपुर के NHM संविदाकर्मियों का आंदोलन गुरुवार को चौथे दिन और तेज हो गया। पहले तीन दिनों तक काली पट्टी बांधकर सांकेतिक विरोध-प्रदर्शन करने वाले संविदाकर्मियों ने अब कार्य बहिष्कार कर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। गुरुवार को एनएचएम कर्मचारियों ने सैदपुर सीएचसी में जमकर नारेबाजी की और धरना दिया।