बालाघाट: जिला अस्पताल में प्रसूता को लेकर पहुंचीं विधायक अनुभा मुंजारे, रेफर सिस्टम बंद करने की मांग पर सिविल सर्जन ने दी सफाई
जिला अस्पताल में गर्भवती महिला को हाईरिस्क बताकर निजी अस्पताल रेफर किए जाने का मामला शनिवार को तूल पकड़ गया। बालाघाट विधायक अनुभा मुंजारे स्वयं निजी अस्पताल पहुंचीं और प्रसूता को वापस जिला अस्पताल लेकर आईं। इसके बाद उन्होंने सिविल सर्जन डॉ. निलय जैन के कक्ष में अस्पताल की व्यवस्थाओं पर नाराजगी जताते हुए मरीजों को निजी अस्पताल रेफर करने की प्रवृत्ति पर सवाल उ