पटना ग्रामीण: पत्रकारनगर थाना क्षेत्र से पॉक्सो एक्ट के मामले में शामिल एक अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
पत्रकार नगर थाना क्षेत्र से पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। शनिवार शाम 5:35 पर मामले की जानकारी पटना पुलिस ने दी है। पुलिस ने बताया कि पत्रकार नगर थाना क्षेत्र में आसूचना संकलन के आधार पर शनिवार को पुलिस टीम के द्वारा छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान पोक्सो एक्ट की घटना में शामिल एक प्राथमिकी अभियुक्त को पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किया गया है।