बड़ौत: बड़ौत पुलिस ने दुष्कर्म व धमकी देने के मामले में वाजिदपुर निवासी आरोपी को किया गिरफ्तार
Baraut, Bagpat | May 4, 2026 मिडिया सेल बागपत ने रविवार देर शाम करीब 7:30 बजे बताया कि थाना कोतवाली बड़ौत पुलिस ने दुष्कर्म व धमकी देने के मामले से संबंधित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी प्रवीण उर्फ भीम पुत्र सतवीर निवासी ग्राम वाजिदपुर के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। जिसे SI रामकुमार व हेड कांस्टेबल संदीप कुमार ने गिरफ्तार किया है।