किरनापुर: मोहगांव खुर्द में गांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान व आमसभा का आयोजन
गांधी जयंती के अवसर पर किरनापुर तहसील अंतर्गत ग्राम मोहगांव खुर्द में शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न सेवा एवं जनजागरूकता गतिविधियों के साथ आमसभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के साथ प्रशासनिक अधिकारी, पटवारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे। इस दौरान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचारों को स्मर