बिहार: गौरैया स्थान के पास बुजुर्ग महिला से मारपीट कर सोने की बाली छीनी, अस्पताल में महिला भर्ती
Bihar, Nalanda | Jun 3, 2026 सोहसराय थाना क्षेत्र के गौरैया स्थान के पास बुधवार सुबह एक बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट कर अज्ञात युवकों द्वारा सोने की बाली छीन लेने का मामला सामने आया है। घटना में महिला घायल हो गई, जिसे इलाज के लिए बिहारशरीफ मॉडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।घायल महिला की पहचान दीपनगर थाना क्षेत्र के गंगाबीघा गांव निवासी रामचंद्र प्रसाद की पत्नी बालेश्वरी देवी के रूप में