सूरजपुर: जिले में कोटपा एक्ट के तहत 33 चालान, 3260 रुपये का जुर्माना वसूल किया गया
सूरजपुर में ‘सही दवा, शुद्ध आहार - यही है छत्तीसगढ़ का आधार’ अभियान एवं राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत खाद्य एवं औषधि प्रशासन तथा पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने चालानी कार्रवाई की। कोटपा एक्ट 2003 के तहत सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान और तंबाकू सेवन करने वालों पर कार्रवाई करते हुए कुल 33 प्रकरणों में 3260 रुपए जुर्माना वसूला गया।