ग्वालियर गिर्द: भूसे के विवाद में घायल युवक की मौत, पुलिस ने हत्या का मुकदमा किया दर्ज
गोले का मंदिर क्षेत्र के भिंड रोड पर स्थित भूसे की टाल पर हुए विवाद में घायल युवक ब्रजराज पवैया की बीति रात की मौत हो गई। घटना 20 मई की है लेकिन ब्रजराज पवैया की मौत के बाद इस पर शुक्रवार दोपहर हत्या की धाराओं में कायमी की गई है।इस मामले में बिंदा गुर्जर दीपा और काके नामक व्यक्ति नामजद किए गए हैं।पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा