सोनाहातु: तमाड़ के दो लाइन होटल में छापेमारी, 32 बोतल शराब के साथ दो गिरफ्तार
तमाड़ थाना क्षेत्र के सुप्रिया ढाबा और मामा होटल में छापेमारी कर पुलिस ने 32 बोतल शराब के साथ दोनों होटल मालिकों को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया। बताया जाता है कि बुंडू डीएसपी रतिभान सिंह को सूचना मिली थी कि मुरपा स्थित सुप्रिया ढाबा में शराब बेची जा रही है।