सोनाहातु: हातमा मौजा मंडा पूजा समिति का निर्णय, डागर 31 को
हातमा में हातमा मौजा मंडा पूजा समिति की बैठक हुई। इसमें तय किया गया कि 31 मई को डागर कार्यक्रम होगा। इसके बाद 3 जून को पाठ निकाला जाएगा। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई। इसके तहत 4 जून को पाठ भ्रमण, 8 जून को फूलखुंदी व जागरण और 9 जून को झूलन और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता जगलाल पाहन ने की।