सोनाहातु: सोनाहातू में बालू लदा ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत
सोनाहातू थाना क्षेत्र की जिन्तू पंचायत के मिटकूटोली में बालू लदा ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत हो गई। घटना रविवार की सुबह की है। मृतक 22 वर्षीय सत्यनारायण सिंह मुंडा गोमियाडीह गांव का निवासी था। सत्यनारायण के माता-पिता नहीं हैं उसने एक वर्ष पहले शादी की थी। सूचना मिलने पर सोनाहातू पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया।