सोनाहातु: रांची पुलिस ने बुंडू जंगल मे टीपीसी उग्रवादियों के खिलाफ चलाया अभियान, उग्रवादी सोनाहातू की ओर जंगल मे हुए फरार
बुढ़मू थाना क्षेत्र में टीपीसी उग्रवादियों के खिलाफ मंगलवार को अभियान चलाया गया। एसएसपी चंदन सिन्हा को बुढ़मू इलाके में टीपीसी उग्रवादियों के जमावड़े की सूचना मिली थी। जिसके बाद खलारी डीएसपी के नेतृत्व में छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस की भनक लगते ही उग्रवादी जंगल में भागने लगे। पुलिस टीम ने दूर तक इनका पीछा किया गया, लेकिन वे जंगल में भाग निकले।