सोनाहातु: अवैध बालू कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, सोनाहातू के समीप से चार वाहन के साथ पांच गिरफ्तार
अवैध बालू कारोबार के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही चार वाहन भी जब्त किया है। एसएसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर अवैध बालू कारोबार को लेकर सिल्ली डीएसपी के नेतृत्व पुलिस की टीम ने बुधवार को छापेमारी की।