कांके: प्रोजेक्ट भवन में सांप मिलने से अफरा-तफरी, सांप का किया गया रेस्क्यू
Kanke, Ranchi | Aug 20, 2025 प्रोजेक्ट भवन में बुधवार शाम करीब पांच बजे सांप मिलने से अफरा तफरी का माहौल बन गया। प्रोजेक्ट भवन में सांप मिलने के बाद आनन फानन सर्पमित्र को बुलाया गया, जिसके बाद सर्प मित्र ने काफी मशक्कत के बाद सांप को पकड़ लिया गया,जिसे जंगल में छोड़ दिया जाएगा। बता दें कि प्रोजेक्ट भवन झारखंड सरकार के कई विभागों के दफ्तर हैं, सांप मिलने की घटना चर्चा का विषय बना हुआ है।