कोरांव: तरांव में गैस गोदाम पर ट्रक के डाले से दबकर युवक की मौत, शव घर पहुंचने पर परिजनों में मचा कोहराम
कोरांव थाना क्षेत्र के तरांव गांव में स्थित जेबी इंडेन गैस सर्विस के गोदाम पर मंगलवार शाम एक मजदूर की ट्रक के डाले से दबकर मौत हो गई। मृतक की पहचान 25 वर्षीय रविंद्र राय पुत्र जंग बहादुर के रूप में हुई है, जो इसी गोदाम पर गैस लोडिंग-अनलोडिंग का काम करता था। बुधवार शाम 6 के करीब मृतक का शव पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया।