बेगूसराय: जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में जेल से छूटे अपराधियों का गुंडा परेड आयोजित
जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में जेल से छुटे अपराधकर्मियों का गुंडा परेड आयोजित किया गया. इस बात की जानकारी शनिवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में SP ने बताया कि विभिन्न थाना क्षेत्र अंतर्गत जेल से छूट जगन्य कांडों के अपराध कर्मियों का गुंडा परेड कराया गया तथा उन लोगों को सख्त निर्देश दिया गया.