धौलपुर: पुराने जिला अस्पताल के रिकॉर्ड रूम में फिर हुई चोरी, प्रशासन पर उठे सवाल
जेल रोड पर स्थित पुराने जिला अस्पताल के रिकॉर्ड रूम में शुक्रवार सुबह एक बार फिर चोरी की वारदात हुई। शुक्रवार सुबह जब रिकॉर्ड रूम के कर्मचारी पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि गेट का ताला टूटा हुआ था और शटर खुला पड़ा था। इस घटना की सूचना तुरंत जिला चिकित्सालय प्रशासन को दी गई। गौरतलब है कि करीब छह महीने पहले जिला अस्पताल को मेडिकल कॉलेज में शिफ्ट कर दिया गया है।