बहराइच: प्रभारी मंत्री ने जिला चिकित्सालय पहुंचकर भेडियों के हमले से घायल हुए लोगों का जाना कुशलक्षेम
बहराइच जिले में प्रदेश के मंत्री मत्स्य/जनपद प्रभारी मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद ने सांसद बहराइच आनन्द कुमार गोंड, जिलाधिकारी मोनिका रानी के साथ जिला चिकित्सालय पहुंचकर मानव मानव जीव में घायल मरीज़ों कमला देवी, सुमनदेवी व अफसाना का कुशल क्षेम पूछा तथा मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान अपर जिलाधिकारी गौरव रंजन श्रीवास्तव मौजूद रहे।