बिंदकी: दुगरेई गांव में दुकान में रखे मंदिर के दान का ₹75,000 नगद व अन्य सामान चोरी कर ले जाने का वीडियो तेजी से हो रहा वायरल
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के दुगरेई गांव में मंगलवार व बुधवार की मध्य रात को अज्ञात चोर अखिलेश गुप्ता की दुकान के अंदर से मां सिंह भवानी मंदिर के दान का 75000 नगद व सामान चोरी कर ले गए थे। चोरी कर वापस जाने का मामला एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया था। जिसमें दो चोर दिखाई दे रहे है। शुक्रवार की सुबह 8 बजे वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा था।