उज्जैन शहर: नटराजन का नामांकन निरस्त होने पर कांग्रेस नेताओं ने टावर चौक पर किया मौन प्रदर्शन
राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त होने के विरोध में बुधवार को उज्जैन में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मौन प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने इसे लोकतंत्र की हत्या और सुनियोजित साजिश बताया।टॉवर चौक स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के पास दोपहर एक बजे से विरोध प्रदर्शन किया