हरसूद: पुराने हरसूद स्थित खेड़ापति हनुमान मंदिर में एक दिवसीय रामायण पाठ का आयोजन
Harsud, Khandwa | Jul 17, 2026 इंदिरा सागर बांध परियोजना के चलते पूरी तरह उजड़ चुके पुराने हरसूद में आज भी खेड़ापति हनुमानजी का मंदिर स्थापित है। जहां पर खेड़ापति हनुमानजी के भक्तों द्वारा एक दिवसीय रामायण पाठ का आयोजन किया गया। रामायण पाठ शुक्रवार सुबह 8 बजे के लगभग प्रारंभ हुआ, जिसका समापन शनिवार को होगा।