रामपुर: सावन के चौथे सोमवार को भमरव्वा शिव मंदिर में उमड़ा जनसैलाब, कांवड़ियों और श्रद्धालुओं ने किया जल अभिषेक
Rampur, Rampur | Aug 24, 2026 सावन के चौथे सोमवार पर ऐतिहासिक भमरव्वा शिव मंदिर में श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। तड़के 4 बजे से ही 'हर-हर महादेव' और 'बोल बम' के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर गुंजायमान रहा। हजारों भक्तों ने कतारबद्ध होकर जलाभिषेक व बेलपत्र अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की। व्यवस्था और सुरक्षा बनाए रखने के लिए प्रशासन की ओर से कड़े इंतजाम रहे।