चंदिया: प्रतिबंध के बावजूद चल रही थी बोरिंग मशीन, प्रशासन ने वाहन जब्त कर थाने में खड़ा कराया
Chandia, Umaria | May 22, 2026 कलेक्टर राखी सहाय के निर्देशों के पालन में चंदिया तहसीलदार कर्तव्य अग्रवाल ने ग्राम कौड़िया के गड़रियाटोला में अवैध बोरिंग के खिलाफ कार्रवाई की। धनेश प्रजापति के घर के पास उसकी जमीन पर वाहन क्रमांक केए 01 एमपी 4568 से बोरिंग कार्य किया जा रहा था। प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करते हुए बोरिंग मशीन वाहन को जब्त कर लिया। थाना में खड़ी की गई है मशीन ।