किस्को: किस्को में तालाब में डूबने से हुई मौत के बाद एफआईआर और पोस्टमार्टम नहीं कराने पर जाँच शुरू
लोहरदगा उपायुक्त के आदेशानुसार अपर समाहर्ता जितेंद्र मुंडा, भूमि सुधार उप समाहर्ता सुजाता कुजूर एवं किस्को अंचल अधिकारी अजय तिर्की के संयुक्त तत्वाधान में प्राकृतिक आपदा के तहत तालाब में डूबने से मृत्यु हो जाने के फलस्वरुप शनिवार शाम 4 बजे मुआवजा की राशि भुगतान के पूर्व सत्यता की जांच की गई।