किस्को: लावादाग के ग्रामीणों ने उपायुक्त को आंगनबाड़ी सेविका हटाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा
लोहरदगा जोबांग थाना क्षेत्र अंतर्गत लावादाग गांव के ग्रामीणों ने मंगलवार शाम 4:00 बजे लोहरदगा उपायुक्त डॉ वाघमारे प्रसाद कृष्ण को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने आंगनबाड़ी सेविका अनीता गुड़िया के खिलाफ आरोप लगाया है कि वह पिछले 15 सालों से आंगनबाड़ी का सेविका के रूप में कार्यरत है ।अब इनका व्यवहार ग्रामीणों के प्रति अच्छा नहीं है ।