किस्को: हिसरी में अबुआ आवास योजना का लाभ दिलाने के नाम पर जनसेवक ने मांगी रिश्वत, परेशान ग्रामीणों ने उपायुक्त से लगाई गुहार
जिले के किस्को प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत हिसरी गांव में अबुवा आवास योजना के लाभ दिलाने के नाम पर जनसेवक द्वारा पैसे की मांग करने का मामला प्रकाश में आया है। कई ग्रामीणों के अबुवा आवास योजना की राशि नहीं आई मामले को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने जिले के उपायुक्त क़ो गुरुवार दोपहर 2:00 ज्ञापन सौंप करवाई का मांग किया है।