भोरे: भोरे थाना अंतर्गत कोर्ट से निर्गत 12 इश्तिहारो का पुलिस ने कराया तमिला, ढोल नगाड़े बजवाकर दरवाजे पर चस्पाई इश्तिहार
भोरे थाना के पुलिस ने बुधवार को थाना अंतर्गत विभिन्न गांव में कोर्ट से निर्गत 12 इश्तिहार का विधिवत तामिल कराया ।इस दौरान ढोल नगाड़े बजवाकर अभियुक्तों के दरवाजे के सामने इश्तिहार को चसपाया गया। जानकारी के मुताबिक विभिन्न कांडों में फरार अभियुक्तों को कोर्ट में हाजिर होने के लिए पूर्व में नोटिस के माध्यम से सूचित किया गया था। लेकिन हाजिर नहीं हुए।