भोरे: मिश्र बगहवा पंचायत में भूमि सर्वेक्षण को लेकर आम सभा का हुआ आयोजन, सर्वे से संबंधित लोगों को दी गई तमाम जानकारियां
भोरे प्रखंड क्षेत्र के मिश्र बगहवा पंचायत में भूमि सर्वेक्षण से संबंधित कार्य को लेकर आमसभा का आयोजन किया गया। जिसमें भू स्वामियों को भूमि सर्वे कार्य में लगने वाले कागजातों से लेकर समस्या और निदान के बारे में जानकारियां दी गई। इस आम सभा में काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे। मुखिया दीप माला देवी के अध्यक्षता में आयोजित इस आम सभा में कई अहम जानकारियां दी गई।