भोरे: कुआरीडीह गांव में पुलिस ने छापेमारी कर एक देसी कट्टे के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार
भोरे थाना क्षेत्र के कुआड़ीडीह गांव में डायल 112 की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई कर एक देशी कट्टा के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा दिए गए जानकारी के मुताबिक भोरे थाना क्षेत्र के कुआड़ीडीह गांव में एक युवक के पास एक देशी कट्टा होने की जानकारी पुलिस को मिली। जिसके आधार पर पुलिस पहुंची और देशी कट्टा के साथ युवक को गिरफ्तार कर लिया।