भोरे: सेमरौना नहर के पास 63 लीटर शराब के साथ पुलिस ने एक तस्कर को किया गिरफ्तार, एक बाइक जब्त कर कार्रवाई में जुटी
भोरे थाना क्षेत्र के सेमरौना नहर के पास पुलिस ने 63 लीटर शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उसकी बाइक को भी पुलिस ने जप्त कर ली। प्रशिक्षु डीएसपी सह भोरे थानाध्यक्ष संदीप कुमार को सूचना मिली थी कि यूपी से शराब लेकर एक तस्कर जगतौली के रास्ते बाइक से आ रहा है। जिसके आधार पर सेमरौना नहर के पास पुलिस ने घेराबंदी की और उसे गिरफ्तार कर लिया।