अंबिकापुर: अंबिकापुर में मुस्लिम युवक ने अपनी पत्नी को दिया ट्रिपल तलाक, पुलिस ने दर्ज किया एफआईआर
अंबिकापुर की कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत मुस्लिम युवक ने अपनी पत्नी को सार्वजनिक तौर पर ट्रिपल तलाक दे दिया है। पत्नी ने दहेज के लिए प्रताड़ित करने की शिकायत महिला थाने में दर्ज कराई थी।मामले में समझौता करने के लिए वह अपने परिजनों के साथ पति के घर गई जहां पति ने उसके साथ रखने से इनकार करते हुए ट्रिपल तलाक दे दिया।मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर लिया है।