शिवपुरी: सिरसौद के सूढ़ेश्वर महादेव मंदिर से 51 किलो का घंटा चोरी
अमोला थाना क्षेत्र के सिरसौद गांव स्थित सूढ़ेश्वर महादेव मंदिर से सोमवार सुबह करीब 9 बजे 51 किलो वजनी घंटा चोरी हो गया। घंटा राधे लाला लोधी द्वारा मंदिर में लगवाया गया था। ग्रामीणों ने चोरी के पीछे नशे के आदी अज्ञात लोगों पर संदेह जताया है। ग्रामीणों के अनुसार इससे पहले सापाई बाबा स्थल, गुरैया ढांडे और काली माता मंदिर में भी चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। ग्राम