इटावा: तकिया ट्रांसपोर्ट के पास टक्कर लगने पर कार सवारों ने ई-रिक्शा चालक और उसके भाई को जमकर पीटा, जान बचाकर पहुंचे थाने
Etawah, Etawah | Jun 15, 2025 कोतवाली तकिया ट्रांसपोर्ट के पास रविवार की दोपहर 1:30 बजे कार सवार के अचानक गेट खोल देने से पक्का बाग सवारी छोड़ने जा रहे ई रिक्शा चालक सोहेल पुत्र इरशाद निवासी आजाद नगर टीला थाना फ्रेंड्स कॉलोनी का ई रिक्शा कार से टकरा गया, इस बात को लेकर कार सवार आधा दर्जन लोगों ने सोहेल के साथ मारपीट शुरू कर दी जानकारी पर जब उसका बड़ा भाई जावेद मौके पर पहुंचा उसे पीटा।