महोबा: महोबा में मकान खाली करने को कहने पर किरायेदार ने मां-बेटी को पीटा, 6 पर दर्ज हुआ केस
Mahoba, Mahoba | Jun 20, 2026 महोबा के मकनियांपुरा निवासी अफसाना बेगम ने बताया कि उनका एक मकान बजरिया में है।उन्होंने 15 मई 2025 को 11 महीने के किरायेनामे पर बजरिया निवासी रईसा और इरशाद को मकान दिया था। किरायानामा पूरा होने पर 15 जून को उन्होंने दोनों से मकान व बिजली का किराया मांगा और मकान खाली करने को कहा। आरोप है कि उन्होंने मां बेटी के साथ मारपीट कर दी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।