कोटा: बेलतरा के खेत में लगे बिजली कनेक्शन की चपेट में आने से पालतू गाय की मौत, खेत मालिक को रतनपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार
Kota, Bilaspur | Apr 25, 2025 ग्राम बेलतरा का रहने वाला अशोक धीवर अपने खेत में सिंचाई हेतु विद्युत कनेक्शन की तार चारों तरफ खींचा हुआ है जिसकी चपेट में आने से प्रार्थी की पालतू गाय की मृत्यु हो गई। प्रार्थी के रिपोर्ट पर अशोक धीवर के विरुद्ध पशु क्रूरता अधिनियम व विद्युतअधिनियम के तहत रतनपुर पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया ।